तुम चलो मैं आता हूं.. मां से ये कहकर दोस्तों के साथ सेल्फी लेने चला गया युवक, तभी कोहरे को चीरती हुई आ गई मौत
संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया)। मानसी-सहरसा रेलखंड के बदला घाट और धमारा घाट स्टेशन के बीच पुल संख्या 51 पर रविवार की सुबह सहरसा की ओर जा रही जानकी एक्सप्रेस से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। Source: Link मृतकों की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के बलहा बाजार निवासी जोगी शर्मा के पुत्र सोनू कुमार (18) व हीरालाल रजक के पुत्र नीतीश कुमार (18) के रूप में हुई है। घायल की पहचान बलहा बाजार के ही राजू साह के पुत्र अमन कुमार (16) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नीतीश अपनी मां व दोनों दोस्त के साथ नववर्ष के अवसर पर मां कात्यायनी स्थान पर पूजा-अर्चना के लिए जा रहा था। इस बीच नीतीश ने मां को यह कहा कि तुम चलो मैं आ रहा हूं और तीनों दोस्त सेल्फी लेने के लिए बदला घाट व धमारा घाट के बीच पुल संख्या 51 पर चले गए। घना कोहरा होने के कारण तीनों युवकों को मानसी की ओर से आ रही जानकी एक्सप्रेस का पता नहीं चल सका और दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही ट्रेन से कटकर दोनों युवकों की मौत हो गई। अमन ने जान बचाने के लिए पुल के नीचे से छलांग लगा दी, इससे वह गंभीर रू...